सेवा और स्वास्थ्य का संकल्प – राहुल मुथा के जन्मदिन पर 108 कर्मचारियों की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच !

गौतमनिधी फाउंडेशन के माध्यम से दो विद्यार्थियों की शिक्षा का जिम्मा भी उठाया ; पुणे में भव्य शिविर संपन्न !

पुणे, ‘आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता’ (Your Health, Our Priority) के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए, R-Isha Securetech Pvt. Ltd. के प्रबंध निदेशक राहुल मुथा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। ९ मार्च २०२६ को पुणे-सतारा रोड स्थित अंबिके क्लब हाउस (पर्वती) में आयोजित इस शिविर में कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व की झलक देखने को मिली।

तीन शहर के कर्मचारियों की हुई जांच

इस परोपकारी पहल के तहत कंपनी की पुणे, नाशिक और कोल्हापुर शाखाओं के कुल १०८ कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जनरल चेकअप के साथ-साथ आंखों की जांच, कान-नाक-गला (ENT), दंत चिकित्सा और रक्त परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।

दिग्गज हस्तियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धिविनायक ग्रुप के चेयरमैन राजेशकुमार साकला उपस्थित थे। आपने सभी लोगों को अपने प्रेरणादाई शब्दों से प्रभावित किया! इस अवसर पर रूबी हॉल क्लिनिक (पुणे) के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. केदार पाटील (Gastrointestinal, Obesity & Hernia Surgeon) ने एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कर्मचारियों को पाचन संबंधी विकारों, हर्निया और मोटापे जैसी आधुनिक जीवनशैली की समस्याओं पर बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों का योगदान

स्वास्थ्य शिविर के सफल समन्वय में डॉ. मैत्री शीतल ओसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच दल में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे:

* ENT जांच: डॉ. प्रणिता बाउसकर कसाट
* जनरल चेकअप: डॉ. उज्वला शिंदे
* आंखों की जांच: सूर्या ऑप्टिशियन
* दंत चिकित्सा: डॉ. प्रीति ओसवाल

शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ाया हाथ

जन्मदिन के अवसर को और भी यादगार बनाते हुए राहुल मुथा ने “गौतमनिधी फाउंडेशन” के माध्यम से एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने दो जरूरतमंद विद्यार्थियों का अगले पूरे वर्ष का शैक्षणिक खर्च उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राहुल मुथा ने कहा, “हमारे कर्मचारी ही हमारी असली ताकत हैं। उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे और उनमें जागरूकता बढ़े, यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।” शिविर में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजन और मित्र परिवार भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment