बिबवेवाडी में धूमधाम से मनाई गई दो महान संतों की जयंती !

पुणे, बिबवेवाडी स्थित श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के प्रांगण में 3 अगस्त 2025 को दो महान संतों, मरुधर केसरी पू.पू. श्री मिश्रमलजी म.सा. की 135वीं और लोकमान्य संत पू.पू. श्री रूपमुनिजी म.सा. की 98 वीं जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इस मौके पर उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. ने अपने प्रेरणादायी विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आपश्री ने कहा कि “महापुरुषों द्वारा दी गई शिक्षा और उनके शाश्वत विचारों की धरोहर को उनके शिष्यों को ही आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जिस समाज और मूल्यों का आदर्श स्थापित किया है, उसे हर अनुयायी को अपनाना चाहिए। यही सच्ची गुरु सेवा है।”

यह भव्य समारोह उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा., युवा तपस्वी प.पू. श्री मुकेशमुनिजी म.सा., श्री हरीशमुनिजी म.सा., श्री हितेश मुनिजी म.सा., श्री तारक ऋषिजी म.सा., श्री सुयोग ऋषिजी म.सा. और पुणे के श्रमण संघ की साध्वीगणाओं की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती माधुरीताई मिसाल, कांग्रेस नेता श्री अभय छाजेड़, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री के.सी. बोकाडिया, ज्येष्ठ समाजसेवक श्री नेमीचंदजी चोपड़ा और पारस मोदी जैसे अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष श्री माणिक दुगड ने किया, जबकि अध्यक्ष श्री पोपटलाल ओस्तवाल ने प्रास्ताविक भाषण देते हुए उपस्थित लोगों का स्वागत किया। अंत में, श्री गणेश ओसवाल ने आभार व्यक्त किया।

जयंती समारोह को सफल बनाने में बिबवेवाडी श्री संघ के चेयरमैन शोभाताई धाडीवाल, अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, माणिक दुगड, गणेश ओसवाल, अविनाश कोठारी, लालचंद कर्नावट, सुनील बलाई, पन्नालाल पितलिया, प्रवीण चोरबेले, चंद्रकांत लुंकड, रामलाल संचेती, कीर्तिराज दुगड, सत्य साधना महिला मंडल, श्रुत बहू मंडल, जय आत्मानंद ग्रुप और वर्धमान यूथ ग्रुप के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन मंगल भावनाओं और ‘जय जिनेन्द्र’ के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Comment