धना सदन, महावीर प्रतिष्ठान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परम पूज्य श्री चैतन्यश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सागर और डॉ. अंकिता लोढ़ा का सम्मान किया गया।

यह सम्मान समारोह जैन समाज के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण था। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री विजयकांतजी कोठारी, श्री विजयजी भंडारी और विशेष रूप से श्री आदेश खिवंसरा ने डॉ. सागर और डॉ. अंकिता को सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर दोनों चिकित्सकों ने अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।
संघ के सभी सदस्यों ने इस मौके पर दोनों चिकित्सकों को उनके निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जैन समाज के इस सम्मान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समाज सेवा के प्रति समर्पण और निष्ठा को हमेशा सराहा जाता है।