नासिक में जैन समाज की ओर से समाजसेवक अनिल नाहर का सम्मान !

नासिक, महाराष्ट्र के सकल जैन समाज द्वारा समाजसेवक अनिल नाहर को उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। पिछले 25 वर्षों से समाजसेवा में निरंतर कार्यरत अनिल नाहर को, महावीर इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान के लिए, यह सम्मान दिया जा रहा है।

सोमवार, 11 अगस्त को कॉलेज रोड स्थित गुरुदक्षिणा हॉल में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता सुमेरकुमार काले करेंगे। कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जिनमें महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ललित गांधी, निमा अध्यक्ष आशीष नहार, भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

आयोजक डॉ. संगीता राजेंद्र बाफना, राजेंद्र डूंगरवाल और महावीर राका ने सभी से इस गौरवशाली समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि अनिल नाहर ने निःस्वार्थ भाव से अपना जीवन समाजसेवा को समर्पित किया है और वे सेवा तथा कर्मयोग के प्रतीक हैं। यह सम्मान उनके अतुलनीय योगदान की सराहना है।

Leave a Comment