चोरड़िया वेंचर्स के आंगन में ‘इकोनॉमिक एम्पॉवरमेंट’ की नई उड़ान!
पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में जीतो बिजनेस नेटवर्क आयोजित ‘इंडस्ट्रियल विजिट’ सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि रिश्तों और विश्वास की एक नई शुरुआत बनकर उभरी। सुबह 7:30 बजे जब सूरज की पहली किरणें शहर को छू रही थीं, तभी जेबीएन के उत्साही मेंबर्स ‘चोरड़िया वेंचर्स’ के प्रांगण में एकत्रित हुए। चोरड़िया वेंचर्स के MD & CEO श्री नितिनजी चोरड़िया ने न केवल अपने सफल व्यावसायिक सफर के अनुभव साझा किए, बल्कि उन्होंने अपनी उस “विनम्रता” का परिचय भी दिया जिसने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
आप एक ऐसे दिग्गज उद्यमी है, जिसके पास कामयाबी का शिखर भी है और ज़मीन से जुड़ी सादगी भी।