नयी दिल्ली, प्रसिध्द वक्ता , मशहूर समाजसेवी तथा जैन कॉन्फ्रेंस की पुर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा ” एवं आयस्ट्रीट टेक्नोलॉजीज कंपनीकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुचिराजी सुराणा इनको “Outstanding Business Leadership Award – व्यावसायिक क्षेत्रमें विशेष सराहनीय नेतृत्व ” यह विशेष पुरस्कार ” IT क्षेत्रमें नये तंत्रज्ञान विकसित करने हेतु प्राप्त हुआ ! यह पुरस्कार केंद्रिय मंत्री रामदास जी आठवले इनके करकमलों द्वारा तथा पुर्व सांसद जे के जैन, के सी त्यागी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री सुधीर पटनायक, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ मर्केंडाइ तथा आदि विशेष अतिथीके प्रमुख उपस्थिति में दिया गया ! रुचिरा जी सुराणा श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा थी ,एक अच्छी समाजसेवी , प्रखर एवं प्रबोधन करनेवाली प्रखर वक्ताके रुपमे परिचित हैं ! जैन समाज की पहली कंप्युटर हार्डवेयर इंजीनियर रुचिराजी , माहिती तंत्रज्ञान के व्यवसाय में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कंपनी आयस्ट्रीट कंपनीकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रुप में उनका योगदान महत्वपूर्ण है ! इस समारोह में अनेक उद्योजक , गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे ! जैन काॅन्फरन्सके जैन भवन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोककुमार पगारिया,पंचम जोन महिला अध्यक्षा सौ कल्पना कर्नावट तथा जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा के वरिष्ठ मार्गदर्शक सौ लता पगारिया आदि वरिष्ठों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करायी! यह कार्यक्रम समारोह 31 मई 2025 शनिवार के दिन iedra संस्था द्वारा केंद्रीय सरकार के आत्मनिर्भर भारत के तत्वाधान में वर्ल्ड हैबिटट सेंटर दिल्ली मे संपन्न हुआ!