आनंद दर्शन युवा मंच प्रीमियर लीग : लब्धि के टाइगर उपविजेता
पुणे : आनंद दर्शन युवा मंच द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग 2026 (सीजन 6) क्रिकेट प्रतियोगिता बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट ग्रुप के प्रमुख सुहासजी खाबिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप के कारण भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। खेल क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की उनकी सकारात्मक सोच के कारण इस प्रतियोगिता को विशेष ऊंचाई प्राप्त हुई। उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आयोजकों की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इस प्रतियोगिता में डी.जी. इंफ्रा यूनिकॉर्न टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि लब्धि के टाइगर टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
यह प्रतियोगिता डाउनटाउन ग्राउंड पर उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। दो दिनों तक चली इस स्पर्धा में 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुल 25 मैच खेले गए।
विजेता डी.जी. इंफ्रा यूनिकॉर्न टीम को 27,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में शुभम धोका को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। मदन कटारिया को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, महावीर संचेती को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा शुभम मंडलेचा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया। लब्धि के टाइगर टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान अमित एवं रोशन कोटेचा, आशीष बोरा, महेश खींवसरा, संतोष ललवानी, अजय बंब, पवन एवं प्रतीक चोरडिया, स्वप्निल एवं संदेश खींवसरा, विवेक शर्मा, आनंद छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ धोका द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन आनंद दर्शन युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र सुंदेचा मुथ्था, उपाध्यक्ष उमेदमल धोका, सेक्रेटरी आनंद गादिया, कार्याध्यक्ष सौरभ धोका, कोषाध्यक्ष पंकज बाफना तथा शुभम धोका, लोकेश बाफना, कुणाल ओस्तवाल, पंकज चोपड़ा एवं सभी पदाधिकारी व सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।