छत्रपती संभाजीनगर में खरतरगच्छाधिपति – राष्ट्र रत्न परम पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरिश्वरजी महाराज साहेब का भव्य मंगल प्रवेश – उमड़ा जनसैलाब !

छत्रपती संभाजीनगर, खरतरगच्छाधिपति, राष्ट्र रत्न, सूरीसम्राट, युग दिवाकर परम पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरिश्वरजी महाराज साहेब और साधु-साध्वीजी भगवंतों का छत्रपति संभाजीनगर में बड़े ही भक्तिभाव और उत्साहपूर्ण वातावरण में पावन मंगलमय आगमन हुआ। सुबह भव्य शोभायात्रा, गगनभेदी जयघोष, ढोल – ताशों की थाप और मंगल गीतों की गूंज के साथ गुरुदेव का शहर में भव्य स्वागत किया गया। संपूर्ण शहर गुरुभक्ती के रंग में सारोबार नजर आया! मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर गुरुदेव के दर्शन कर गवली (रंगोली) सजाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इसके पश्चात श्री विमलनाथ जैन मंदिर में भव्य धर्मसभा एवं मंगल प्रवचन का आयोजन किया गया।

Leave a Comment