मुंबई, सफलता की कोई एक कहानी नहीं होती, हर इंसान की अपनी राह होती है, अपनी उलझन होती है, अपनी जीत होती है। जीतो JPoint “विजयी भव: 2026” के इस भव्य मंच पर जब देश के दिग्गज वक्ताओं ने अपनी-अपनी कहानियां साझा की, तो उपस्थित हर Jpreneur को लगा, जैसे यह कहानी उनकी अपनी ही है। चाहे फिर सांसद राघव चड्ढा का “द इंडिया अपॉर्चुनिटी” सेशन हो या हितेश दोशी के साथ पृथ्वीराज कोठारी का “पावर टॉक” सेशन हो। सभी वक्ता के शब्दों में जो अनुभव था, उसने हर उपस्थित Jpreneur के मन में यह विश्वास जताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, पर सही मार्गदर्शन हर राह को आसान बना देता है।
