नवकार महामंत्र जाप श्रद्धा भक्ति आस्था से बना ऐतिहासिक एवं यादगार..
जितो एवं नवकार फाउंडेशन द्वारा विश्व नवकार दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर विश्व के 108 देश तथा भारत के 6000 से अधिक मंदीर, स्थानक में आयोजित विश्व नवकार दिवस जपानुष्ठान पुरे देश में आज बडी श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ !

इसी शृंखला में सकल जैन समाज, वैजापूर के तत्वावधान में नवकार फाऊंडेशन तथा जितो छत्रपति संभाजीनगर की ओर से नवकार आराधक, उपप्रवर्तक परमपूज्य श्री.तारकऋषीजी म.सा., आगमज्ञाता परमपूज्य श्री.सुयोगऋषीजी म.सा., परमपूज्य श्री.शिबेंदुऋषीजी म.सा. के पवित्र पावन सानिध्य में स्व.श्रीमान बन्सीलालजी रूपचंदजी संचेती जैन स्थानक, वैजापूर मे श्री.रवींद्रजी संचेती (बाळासाहेब), सोभाचंदजी संचेती इनके मार्गदर्शन मे 450 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने एक स्वर, एक ताल में हजारों नवकार महामंत्र का जाप विश्वशांती की प्रार्थना की गुंज के साथ करते हुए 1008 करोड महामंत्र जपानुष्ठान की संकल्पपुर्ती का आनंदोत्सव मनाया गया…
इस वक्त सकल जैन समाज, वैजापूर के विजयजी कासलीवाल, डॉ.संतोष गंगवाल, प्रकाशचंदजी बोथरा, बाबुलालजी संचेती, हेमंतकुमार संचेती, रिखबचंदजी संचेती, जीवनलालजी पारख, हिरालालजी संचेती, अशोकजी संचेती, पारसमलजी बोथरा, पुखराजजी बाफना, उमेशकुमार संचेती, महावीर बांठीया, संतोष लोढा, प्रफुल संचेती, निलेश पारख, पराग छाजेड, नंदलाल लोढा, दिपक संचेती, स्वप्नील संचेती, जवाहरजी कोठारी, प्रदीप रायसोनी, प्रकाश हिरण, योगेश संकलेचा, राजेंद्र संचेती, संजय संचेती, परेश संचेती, अनिल हिरण आदी सैकडों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे…
श्रीमती ज्योतीबाई मोतीलालजी संचेती परिवार तथा श्रीमान प्रकाशचंदजी आनंदीलाल बोथरा परिवार ने इस मंगल दिवस के प्रभावना एवं स्नेहउपहार का लाभ लिया…
जैन विहार सेवा समिती, जैन सोशल ग्रुप के सक्रिय कार्यकर्ताओंकी टिम एवं सकल संघ के क्रियाशिल कार्यकर्ताओंकी मेहनत लगन परिश्रम ने इस आध्यात्मिक जपानुष्ठान को सफलता प्राप्त हुयी…
इस वक्त जैन समाज के MBBS उत्तीर्ण छात्र डॉ.हर्ष धरमचंदजी संचेती का समाज के गणमान्य मान्यवरोंद्वारा स्वागत सन्मान बहुमान कीया गया…
निलेश पारख द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए जपानुष्ठान की पुर्णाहुती हुई।