जय आनंद ग्रुप की ओर से आचार्य आनंदऋषिजी म.सा. की पुण्यतिथि पर गूंजा नवकार महामंत्र’ !

पुणे, आचार्य सम्राट श्री आनंदऋषिजी म.सा. इनके पुण्यतिथी उपलक्ष्य” आचार्य आनंदऋषिजी महाराज चौक” यहांपर नमस्कार महामंत्र का जाप का आयोजन जय आनंद ग्रुप की ओर से किया गया।


इस अवसर पर स्थानकवासी जैन सकल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा आज के विशेष अतिथि के रूप में श्रीमान विलासजी राठोड इनका सम्मान अध्यक्ष नितिन ओस्तवाल एवं कोषाध्यक्ष दिलीप धोका ने किया।

कार्यक्रम सफल करने के लिए कार्याध्यक्ष -गणेश कटारिया, सचिव- आनंद कोठारी, संकेत कटारिया का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के पश्चात संघवी श्रीमान किशोरजी पिरगळ ने आपने निवास स्थान पर सुंदर सी अल्पोपहार की व्यवस्था सभी के लिए की गई थी सभीने उसका लाभ लिया।

कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल लुंकड़, रमणलाल कोठारी, राजेंद्र सुराणा, श्याम कर्णावट, शांतिलाल नौलखा, संतोष भुरट, ईश्वर बोरा, जितेंन्द्र जैन, रौनक कोठारी, सिविल कुवाड, नीलेश कोठारी, संजय कटारिया, राजेश लालवाणी, विजय पारख, सुधीर मुथा, किरण सुराणा, राजेंद्र सरनोत , जितु ताथेड आदि मान्यवर उपस्थित थे।

Leave a Comment