प्रीतम प्रकाश महाविद्यालय में पदवी प्रदान समारोह महापौर रवि लांडगे के हाथों संपन्न !


भोसरी स्थित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रीतम प्रकाश महाविद्यालय में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र शैक्षणिक वर्ष 2015 से संचालित है. इस अध्ययन केंद्र में बी.ए., बी.कॉम., एम.ए. (मराठी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राज्यशास्त्र, अंग्रेजी),एम.कॉम. तथा एमबीए की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए 214 विद्यार्थियों (स्नातको) का पदवी ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. इस समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के महापीर रवि लांडगे तथा यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव एवं वर्तमान प्रशासनिक सलाहकार उत्तमराव जाधव उपस्थित थे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान महावीर एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत संचालित प्रीतम प्रकाश महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अशोककुमार पगारिया ने की. मंच पर शाहू शिक्षण संस्था के अजय सालुंखे, प्राचार्य डॉ. सदाशिव कांबळे, केंद्र समन्वयक प्रा. पांडुरंग भास्कर सहित अन्य प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी (स्नातक) उपस्थित थे. महापौर रवि लांडगे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. भगवान महावीर एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष प्रा. पगारिया ने कहा कि दैनिक कार्यों के साथ-साथ उच्च शिक्षा का सपना साकार करने वाले सभी विद्यार्थियों का विशेष रूप से अभिनंदन किया जाना चाहिए. यह केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि उनके भविष्य की उड़ान के पंख हैं.

यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव एवं वर्तमान प्रशासनिक सलाहकार उत्तमराव जाधव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी शिक्षा जारी रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी, गृहिणियां तथा विभिन्न कारणों से शिक्षा बीच में छोड़ चुके विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने का अवसर प्राप्त हुआ है.

 

इस केंद्र का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है. यह अध्ययन केंद्र पिछले 11 वर्षों से महाविद्यालय में संचालित हो रहा है और अब तक यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से यहां से लगभग 2500 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक होकर उत्तीर्ण हो चुके हैं. कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रा. पांडुरंग भास्कर ने यह जानकारी दी. प्राचार्य डॉ. सदाशिव कांबले ने सभी उपस्थितों का स्वागत किया तथा गणमान्यों का परिचय कराया.
कार्यक्रम का संचालन विशाल सराफ ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रा. रेणु अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रा. सुधाकर बैसाणे, प्रा. सचिन पवार, प्रा. उमेश लांडगे, सारिका बेलदोर (ग्रंथपाल),
प्रा. राजेश कुंभार तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.

 

 

Leave a Comment