जैन पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश द्वारा जैन पत्रकार अवार्ड समारोह का आयोजन!

आचार्य विश्वरत्न सागर सुरिश्वर जी महाराज साहब के सानिध्य में होगा आयोजन!

सामाजिक क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर होगा सम्मान। जैन पत्रकार अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित। प्रदेश भर से हजारों पत्रकार कार्यक्रम में होंगे शामिल।

29 मार्च 2026 में होगा आयोजन।
मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों का अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 29 मार्च 2026 को महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन “जैन पत्रकार परिषद” के बैनर तले आचार्य विश्वरत्न सागर सुरिश्वर जी के दिव्य आशीष एवं मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के इतिहास में प्रथम बार आयोजित किया जाएगा। प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड ने बताया की इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों पत्रकार शामिल होंगे। इस सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में समाचारों के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल की हों मंच पर समाज सेवा कार्य में या किसी संस्था द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया हो ऐसे पत्रकारों को एक गरिमामय समारोह में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment