अहंकार छोड़ धर्म स्थानक में प्रवेश करे – साध्वी स्नेहाश्रीजी !

आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रावधान मे गुरुमॉं पु. चंद्रकलाश्री जी, वाणी के जादुगर पु. स्नेहाश्री जी म.सा. मधुर गायिका पु. श्रुत प्रज्ञाश्री म.सा. के सानिध्य मे गुरु आनंद जन्मोत्सव सप्त दिवसीय कार्यक्रम जारी है! आज “ आनंद-चालीसा” मंडल द्वारा आनंद चालीसा का सामुहिक पठन किया गया! अपने उद्बोधन में साध्वी स्नेहाश्री जी ने अपने वक्तव्य में हरअेकने अहंकार का त्याग कर धर्मस्थानक मे आनेका एहलान किया ! अच्छे निमित्त का कारण बन अपने क्षमता नुसार संकल्प को पुरा करना चाहिए! संकल्प सिध्दी के लिए एक युवा युवती के त्याग की सत्य घटना कथित कर हर एक के ऑंखेमे ऑंसु बहने लगे! आचार्य भगवंत के जीवनपर आधारित स्वयं रचित स्तवन अपने मधुर वाणीमे पेश किया! आनंद चालीसा की सुंदर प्रस्तुति माधुरी भंसाली, सारिका ओस्तवाल, कविता नहार, संगीता मंडलेचा, राजश्री ओस्तवाल, राखी जैन, सलोनी गांधी,शुभांगी कात्रेला, मनिषा सोनिमिंडे, रेशमा मुथीयान, सरला गांधी ने की!

आजके धर्मसभामे चंदनबाला रांका, संतोष कोठारी, मनिषा जैन, पायल मुथा, प्रसन्न नहार ने चार उपवास के प्रत्याख्यान लेकर अठाई की भावना भायी!

९ अगस्त को आध्यात्मिक भव्य- दिव्य रक्षा बंधन कार्यक्रमकी घोषणा साँध्वी स्नेहाश्री जी म.सा. ने की जिसमें १२५०० जाप से मंत्रित रक्षा धागा हर भक्त के कलाई पर बॉंधा जायेगा! अनेक धर्म अनुरागी परिवारजनोंने अपने परिवारके औरसे रजत एवं स्वर्ण राखी के भेंट की घोषणा की! संघाध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने उपस्थित धर्मअनुरागीयौंका स्वागत किया शारदाजी चोरडीया ने मंच संचालन किया!

Leave a Comment