कल 20 जुलाई को पुणे होंगा नवकारमय !

आनंद जन्मोत्सव में गूंजेगा सवा करोड़ नवकार जाप का जयघोष !

 पुणे, आचार्य श्री आनंदऋषी जी म.सा. का 126 वां जन्मोत्सव इस बार पुणे में ‘श्री गुरु आनंद अठाई महोत्सव’ के रूप में बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र में चल रहे इस भव्य आयोजन के तहत, रविवार, 20 जुलाई को सवा करोड़ नवकार महामंत्र का जाप होगा, जिसमें बड़ी संख्या में साधर्मी परिवार सम्मिलित होंगे।

यह महापर्व उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. ठाणा 2, दक्षिणज्योति प.पू. श्री आदर्शज्योतिजी म.सा. आदि ठाणा 3 और जिनशासन गौरव प.पू. श्री सुनंदाजी म.सा. आदि ठाणा 6 के पावन सान्निध्य में आयोजित हो रहा है। इस श्रृंखला में भारत के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रावक और श्राविकाएं अठाई महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं, जिससे पुणे की धरती संतों के दिव्य सान्निध्य से आलोकित हो रही है।

श्री आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नहार, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुनील नहार और स्वागत समिति के अध्यक्ष राजश्री पारख ने सभी साधर्मी से इस आध्यात्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होने और इसका लाभ उठाने का अनुरोध किया है। यह आयोजन श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन स्थानक भवन, पुणे और उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी परिवर्तन चातुर्मास समिति 2025 द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

आप भी इस पुण्य अवसर का हिस्सा बनें और ‘सवा करोड़ नवकार महामंत्र’ के जयघोष से इस महापर्व को और भी भव्य बनाएं!

                                                                                         

Leave a Comment