पुणे, हर साल की तरह इस साल भी, द गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (GSTPAM) ने अपने 74 वें वार्षिक समारोह में ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने काम से हर किसी का दिल जीत लिया। इस बार यह सम्मान मिला, महावीर प्रिंट्स के फाउंडर श्री महावीर ओमप्रकाश बांठिया को। उन्हें यह अवॉर्ड ‘एक्सीलेंट एग्जीक्यूशन एंड सपोर्ट इन प्रिंट मीडिया’ के लिए दिया गया।
श्री महावीर बांठिया केवल एक सफल उद्योजक ही नहीं, प्रतिभा संपन्न ऐसे व्यक्तित्व है जो सभी को सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

श्री महावीर बांठिया ने अपनी संस्था महावीर प्रिंट्स के माध्यम से लगातार उच्च गुणवत्ता वाले आउटपुट, प्रोफेशनल कमिटमेंट और समय पर हर कार्य को अंजाम दिया है। यह पुरस्कार उनके अटूट समर्पण और दूसरों को आगे बढ़ाने की उनकी सहज इच्छा का प्रमाण है। महावीर जी का अच्छा स्वभाव और उनका सबका साथ देने का जज़्बा ही है जो उन्हें प्रगति पथ के शिखर पर लेकर जा रहा है। जैन परम्परा परिवार की ओर से आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं !