पुणे के बिबवेवाड़ी श्रीसंघ को मिला यह पुनित अवसर !
पुणे, पूज्य दादा गुरूदेव मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा., लोकमान्य संत, शेरे राजस्थान, वरिष्ठ प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्रीरूपचंदजी म.सा. के शिष्य, मरूधरा भूषण, शासन गौरव, प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री सुकन मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती युवा तपस्वी श्री मुकेश मुनिजी म.सा. आदि ठाणा 5 पहली बार महाराष्ट्र में चातुर्मास करने जा रहे है। आज श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ,बिबवेवाड़ी के तत्वावधान में पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा.,सेवारत्न हरीशमुनिजी म.सा., युवा रत्न नानेश मुनिजी म.सा, प्रज्ञा रत्न हितेशमुनिजी म.सा., प्रार्थनार्थी सचिन मुनिजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ!