अहिल्यानगर, बढ़ते प्रदूषण और त्वचा संबंधी विभिन्न समस्याओं के बीच अहिल्यानगर शहर को एक बड़ी राहत मिली है। युवा और ऊर्जावान डॉ. अंकुर बागडे के अत्याधुनिक ‘संतुष्टी स्किन क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह क्लिनिक त्वचा और शरीर की देखभाल के लिए कई उन्नत उपचार प्रदान करेगा, जिससे लोगों को अपनी त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
क्लिनिक के उद्घाटन के अवसर पर अहिल्यानगर शहर के सम्मानित विधायक संग्राम भैय्या जगताप ने अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदूषण और विभिन्न त्वचा रोगों के कारण लोगों को अपने शरीर और त्वचा की देखभाल करना मुश्किल हो गया है, लेकिन डॉ. अंकुर बागडे का यह नया क्लिनिक इन समस्याओं पर कई प्रभावी उपचार उपलब्ध कराएगा।
इस शुभ अवसर पर पुणे से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद छाजेड़ और उनका पूरा परिवार, साथ ही कई शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति डॉ. अंकुर बागडे को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित थे। यह क्लिनिक अहमदनगर के निवासियों के लिए त्वचा संबंधी समस्याओं के समाधान में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
एड रुपल चोरड़िया,
सम्पादीका, जैन परम्परा मैगजीन, पुणे