परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक पूज्य गुरुदेव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब की पावन स्मृति में निर्मित सुरि ऋषभ सेवा भवन का भव्य उद्घाटन प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा की शुभ निश्रा में बेड़ा राजस्थान निवासी विक्रमजी जयंतीलालजी अंबावत परिवार मुंबई के करकमलो द्वारा किया गया।
प्रातः स्नात्र पूजा तथा नवकारसी के पश्चात शुभ मुहूर्त में चेतन्यधाम से विशाल जन समूह की मौजूदगी में मुनि भगवंत का चल समारोह ऋषभ सेवा भवन पहुंचा, जहां सैकड़ो गुरुभक्तों की उपस्थिति में मुख्य द्वार पर केसर-कुमकुम स्वास्तिक कर एवं गुरु भगवंत ने वासक्षेप किया। प्रभु एवं गुरु की गहुंली कर उद्घाटन किया गया। संगीत की सुमधुर गीतावली के साथ सभी का आगमन हुआ। गुरु वंदन मंगलाचरण धूप दीप माल्यार्पण लाभार्थी एवं अतिथियों द्वारा किया गया।

गुणानुवाद सभा में वक्ताओं के विचार
गुरुदेव के अंतेवासी शिष्य पूज्य मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.साहेब ने कहा गुरु का असीम उपकार आसमान की तरह विराट है जिनका कर्ज कभी भी चुकाया नहीं जा सकता।। गुरुदेवश्री ने मोहनखेड़ा तीर्थ में अपना मार्गदर्शन प्रेरणा देकर विश्व विख्यात बनाया। कई तीर्थ व संस्था के प्रेरणादाता रहे। गच्छ का संचालन एवं संघ समाज की बागडोर को संभाला । जैन संत के साथ में जन-जन के संत के रूप में विख्यात हुए। आज गुरुदेव श्री की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हम उनके चरणों में अनंत वंदना करते हैं, गुरुदेवश्री जिस सुख समाधि के साथ में आप विदा हुए उस परम सुख में रहते हुए आप हमें आशीर्वाद देते रहेंगे। आज गुरुदेव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर यह सेवा भवन का लाकार्पण किया गया है। वर्षभर यहां पर सेवा के कार्यक्रम चलते रहेंगे। जिसे निरंतर प्रतिवर्ष जारी रखेंगे

इस मौके पर इंदौर के सांसद श्रीमान शंकरजी ललवानी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। सांसद महोदय ने गुरु गुणानुवाद सभा में अपना शानदार वक्तव्य दिया और गुरुदेव श्री के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पण की एवं गुरुदेव की स्मृति में विराट नेत्र शिविर लगाने की घोषणा की जिसकी तिथि बंधु बेलडी़ तय करेंगे। श्रीमती श्वेता बेन भंडारी उज्जैन जिन्होंने गुरुदेव के चमत्कारी संस्मरण बताएं एवं सुंदर गुरु महिमा की पंक्तियां बोलकर सबको मंत्र मुक्त किया। अशोकजी भंडारी राजगढ़ ने कहा जिस तरह से सुरि ऋषभ सेवा भवन में वर्ष भर पुण्यतिथि पर सेवा के कार्यक्रम होंगे उसी तर्ज पर गुरुदेवश्री की पुण्यतिथि पर वर्षभर मोहनखेड़ा महातीर्थ में भी हम विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। शिखरजी गेलडा संतोष पुरानी इन्दोर प्रकाशजी खरवाकला अनिलजी बाफना मंदसौर पूजा बेन जावरा ने भी गुरु की महिमा पर प्रभावी वक्तव्य देकर श्रद्धांजलि अर्पण की। नागदा से पधारे संगीतकार दिलीप सिसोदिया ने सुंदर गुरुभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
इन लाभार्थी व अतिथियों का हुआ स्वागत
मुंबई से पधारे भवन हाल के मुख्य लाभार्थी विक्रमजी अंबावत विनोदजी जैन पी.सी.जैनसा बांसवाड़ा इंदापुर से विकेशजी गीताबेन कावेडिया राजगढ़ से अशोकजी भंडारी एवं संदीपजी खजांची (श्रीसंघ कार्यवाहक अध्यक्ष)
तलेगांव पुणे से रविंद्रजी अनिताबेन सोलंकी नागोठाणा से निलेशजी मोनिका बेन उज्जैन से श्वेताबेन भंडारी विदित हर्निया विशेष अतिथि शंकरजी ललवानी एवं कपिलजी बरडिया सुरेशजी जैन आकाशदीप आनंदीलालजी अंबोर (ट्रस्टी मोहनखेड़ा) प्रवीणजी पूर्णिमा टॉर्च कमलजी वागरेजा संतोषजी पुरानी महेंद्रजी जैन प्रकाशजी बाफना दिलीपजी पारेख लालू शौकीन सुभाषजी धारीवाल नवीनजी जैन शिवपुरी वाले शेखरजी गेलड़ा प्रतिक डूंगरवाल आदित्य धारिवाल जावरा प्रेमचंदजी डोसी पाडलिया अनिलजी बाफना मंदसौर राजेश गादिया टांडा संजयजी नाहर (द्वारकापुरी संघ अध्यक्ष)सुशील कुकड़ा (द्वारकापुरी संघ सचिव) प्रितेशजी ओसवाल दीपकजी सुराणा शैलेंद्रजी नहर (नवरत्न परिवार) मनोज जी एरिस्टो इंदौर एवं राकेशजी मेहता झाबुआ सभी का स्वागत राजेंद्र ऋषभ फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी सुभाषजी कोठारी कपिल चंडालिया राजेश भंडारी अंकुश सिसोदिया अक्षय जैन नवीन जैन तपन शाह ने किया।. इस मौके पर वर्ष भर में होने वाले सेवा कार्य के लिए गुरुभक्तों ने दिल खोलकर धनराशि अर्पण की। भवन के उद्घाटन अवसर पर महिपालजी जैन (गुरुधाम तीर्थ दहाणु के ट्रस्टी) की ओर से आकर्षक टिफिन की प्रभावना पधारे हुए सभी महानुभावों को की गई। जिसकी सुंदर व्यवस्था एवं सजावट की व्यवस्था सिलिकॉन सिटी श्रीसंघ ने की। संस्था के अध्यक्ष समाजरत्न सुभाषजी कोठारी ने आभार व्यक्त किया एवं आगामी चातुर्मास मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ डोंगरीपाड़ा दहाणु में 7 जुलाई को प्रवेश होगा ऐसी जानकारी दी।

आगामी आयोजनों की विनती
चातुर्मास पश्चात खरवाकला से नागेश्वर तीर्थ का त्रिदिवसीय छरिपालक संघ सुरेशजी आशीषजी अमितजी वोहरा परिवार द्वारा घोषणा की गई। श्वेता बेन नरेश जी भंडारी द्वारा उज्जैन में एवं प्रवीणजी पूर्णिमा टॉर्च द्वारा इंदौर में आगामी चातुर्मास करने की भावना विनंती की गई।मुनिश्री ने आगामी 7 तारीख को राजेंद्र ऋषभ विहार धाम का खाद् मुहूर्त (भूमि पूजन ) सिलिकॉन सिटी जैन श्रीसंघ को प्रदान किया
चतुर्थ पुण्यतिथि के मौके पर 400 परिवारों को विविध गुरुभक्तों द्वारा राशन किट अर्पण की गई। कार्यक्रम के अंत में श्री राजेंद्र सुरि जी की आरती मोनिका बेन निलेश जी नागो ठाणा एवं गुरुदेव श्री ऋषभ चंद्र सुरि जी की आरती पूजा बेन पंकज जी धारीवाल जावरा ने ली। संवाददाता जीवन लाल जैन नागदा की रिपोर्ट।