सांस्कृतिक कूटनीति और सुशासन पर किया कार्य
पुणे की शिवानी आकाश मेहताने हाल ही में जापान में आयोजित एक उच्चस्तरीय अध्ययन यात्रा में भाग लेकर राज्य और देश का नाम गौरव से ऊँचा किया। वे 15 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं, जिसने जापान में सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर, कूटनीति और सुशासन के मॉडल पर गहराई से अध्ययन और संवाद किया। इस प्रेरणादायक अध्ययन यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय नेतृत्व संस्थान ‘राष्ट्रम् द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों का सहयोग भी रहा। प्रतिनिधिमंडल ने जापान में भारतीय दूतावास, जापानी संसद, JAXA (जापानी अंतरिक्ष एजेंसी), JETRO (जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) सुप्रीम कोर्ट जापान, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा किया। साथ ही Matsushita Institute of Government and Management और अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों में नीति, नेतृत्व और शिक्षा के नवाचारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने जापान की ऐतिहासिक Ise Jingu Shrine और अन्य सांस्कृतिक स्थलों का दौरा कर जापानी परंपराओं, आध्यात्मिकता और प्रकृक्ति के साथ उनके गहरे संबंधों को भारतीय दृष्टिकोण से समझने का प्रयास किया। यह यात्रा भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक सहयोग, नीति निर्माण और वैश्विक नेतृत्व में युवाओं की भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है। शिवानी मेहता की इस उपलब्धि पर न केवल पुणे, बल्कि पूरे महाराष्ट्र को गर्व है। वे आज के उन युवाओं की प्रतीक हैं, जो भारतीय परंपराओं से जुड़े रहते हुए वैश्विक मंच पर नेतृत्व और विचार के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।