पुणे, उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीण ऋषिजी म. सा. के सानिध्य में 25 जुलाई 2025 को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक पुणे के वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र के समीप, गंगाधाम शत्रुंजय रोड पर 126 वां श्री गुरु आनंद जन्मोत्सव अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर भव्य 2100++ सामूहिक अष्टादश अट्ठाई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस अट्ठाई तप साधना के महा अनुष्ठान में णमोत्थुणं आराधना एवं ध्यान के साथ 17 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे तपोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।
“आनंद जन्मोत्सव की है बधाई, हर घर अट्ठाई मेरे घर अट्ठाई” का जयघोष करते हुए, यह महोत्सव परिवर्तन की भावना को आत्मसात करेगा।
इस मंगलमय अवसर पर उपाध्याय प.पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. आदि ठाणा 2 का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा। उनके साथ उपप्रवर्तक श्री तारकऋषिजी म.सा. आदि ठाणा 4, युवा तपस्वी प.पू. श्री मुकेशमुनीजी म.सा. आदि ठाणा 4, तपस्वी पू. श्री आगमचंद्रजी स्वामी म.सा. आदि ठाणा 3, दक्षिणज्योती प.पू. डॉ. श्री आदर्शज्योतीजी म.सा. आदि ठाणा 3, जिनशासन गौरव प.पू. श्री सुनंदाजी म.सा. आदि ठाणा 6, जिनशासन प्रभाविका प.पू. श्री चैतन्यश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 का भी सानिध्य मिलेगा।
इस ऐतिहासिक महोत्सव में पू. आचार्य भगवंत श्री विजयलब्धिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा., आचार्य श्री विरागसागर सूरीश्वरजी म.सा., आदि ठाणा 3, पू. जे. पी. गुरुदेव म.सा., और आचार्य श्री गुप्तीनंदीजी गुरुदेव म.सा., आदि ठाणा 3 जैसे कई पूज्य आचार्य भगवंतों की गरिमामयी उपस्थिति जैन समाज में एकता का संदेश देगी।
उपाध्याय श्री प्रवीणऋषि चातुर्मास समिती २०२५ के अध्यक्ष श्री सुनिल नहार, श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट, पूना के अध्यक्ष श्री अनिल नहार और उपाध्याय श्री प्रवीणऋषि चातुर्मास समिती 2025 तथा श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट, पूना की स्वागताध्यक्ष सौ राजश्री पारख ने सभी आनंद साधर्मी को इस आराधना से जिंदगी सफल बनाने का आमंत्रण दिया है।
यह महोत्सव संपूर्ण विश्व के सबसे भव्य तपोत्सव में से एक होने जा रहा है, जहां सभी साधर्मी समर्पण और श्रद्धा का इतिहास रचने के लिए एक साथ साधना कर रहे है।