पनवेल, श्रमणसंघीय युवाचार्य पूज्य श्री महेन्द्र ऋषिजी म.सा. के पावन सान्निध्य में राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। अधिवेशन की संकल्पना पु राष्ट्रीय अध्यक्षा रूचिराताई सुराणा द्वारा की गई, तथा आयोजन पंचम झोन की अध्यक्षा कल्पना कर्नावट एवं पनवेल महिला मंडळ की स्मिता बठिया द्वारा किया गया !
राजकीय जगत से विधायक श्री प्रशांत जी ठाकूर , श्री विक्रांत जी पाटील, श्री प्रीतम म्हात्रे जी आदि ने अपने परिवार के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। हज़ारों बहनों की उपस्थिती से जनमानस ने इस अधिवेशन को नारी चेतना के नवजागरण का सजीव साक्षात्कार बना दिया। धर्म, परिवार, करियर को केंद्र में रखते हुए स्त्री-जीवन की सन्तुलन पर गहन विचार विमर्श हुआ। आध्यात्मिक विकास से लेकर सामाजिक नेतृत्व तक, आत्मनिर्भरता से लेकर सांस्कृतिक संवर्धन तक अनेक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
युवाचार्य भगवंत श्री महेन्द्र ऋषिजी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा जिस नारी में संयम हो, संवेदना हो और संकल्प हो, वही सच्चे अर्थों में समाज की निर्माता होती है। कार्यक्रम के हर पडाव में आवश्यक मंथन हुआ, परिणाम के रूप में सर्वमत से समाज में नारी शक्ति के निर्णय लिए गए |
हर सहभागी के अंतर्मन को स्पर्श करती हुई विचारधाराएं, अनुभवी वक्ताओं के सारगर्भित वक्तव्य और नयी प्रतिभाओं को मंच आदी ने अधिवेशन को अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम में पुष्पा impossible फेम सीनेतारीका देशना दुग्गड ने सभी का दिल जीत लिया | उदघाटन के लिए रूचिरा जी सुराणा , कल्पना जी कर्णावट, स्मिता जी बठिया के साथ वर्षाजी टाकूर, मोहिनी पाटील , अर्चना ठाकूर, ममता म्हात्रे , संतोष जैन, रिचा जैन, पु अध्यक्ष पारस जी मोदी, अध्यक्ष सुरेश जी पीचा, जैन भवन योजना अध्यक्ष अशोक जी पगारिया, झोन अध्यक्ष नितिन बेदमुथा ,युवा अध्यक्ष देवेंद्र पारख, आर के दुग्गड, राजकुमारी बोहरा, अनामिका जैन, राजेश बाठीया , मनोज बाठीया आदि मान्यवर मौजूद रहे |

सभी उपस्थित महिलाओं ने परिवार, धर्म करियर में संतुलन बनाए की कला सीखकर संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। मन में नव उमंग और आत्मबल का संचार कर दिया|
हज़ारों की उपस्थित देकर भारत भर से पधारी महिला शक्ति ने भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम में तीन चरणों में प्रथम चरण में
स्वागत एवं गुरु प्रवचन, द्वितीय चरण में उदघाटन, प्रस्तावना, आजकी समस्या तथा जीवन शैली से अवगत कराया गया , अंतिम चरण में गुरुदेव के उपस्थिति में समाज के सूत्रधार बहनों द्वारा, उपस्थित महिलाओं के रियल टाइम समस्या का निराकरण किया गया| युवाचार्य श्री द्वारा मार्गदर्शन प्राप्तकर स्वयं, परिवार ,धर्म और करियर संतुलन बनाने का संकल्प लिया गया |
इस कार्यक्रम में पनवेल संघ अध्यक्ष राजेश जी को आनंद-महेन्द्र श्रमण रत्न इस सम्मान से सम्मानित किया गया | साथ ही देशना दुग्गड को आनंद-महेन्द्र कन्या रत्न, संतोष जी जैन को आनंद-महेन्द्र नारी रत्न, रिचा जी जैन को आनंद-महेन्द्र आयर्न लेडी सम्मान से सम्मानित किया
उपस्थित जनमानस ने एक नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्रम की मार्गदर्शक रुचिरा जी सुराणा को महिला प्रेरणा रत्न सम्मान से सम्मानित किया |
कार्यक्रम के प्रायोजक कल्पना कर्णावट ,स्मिता बाठिया ,रुचिरा सुराणा, अंधेरी मित्र मंडळ, प्रतिभा डांगी, शर्मिला बाफना, ममता जैन, ज्योती गादिया थे |
कार्यक्रम की सफलता के लिए
महामंत्री सुनीता चोरडिया , आशा खिवंसरा ज्योति बाठिया ,नितल फूलफगर ,सुरेखा कटारिया ,सुनीता बोरा ,सुवर्णा नहार , अंजली बाठिया ,अपर्णा कटारीया, सुनिता बोहरा, उज्ज्वला जैन, कोमल बाठीया आदी पूरी कार्यकारिणी के बहनों ने विशेष परिश्रम लिये | कार्यक्रम का सूत्र संचलन वैशाली कटारिया, हिमांशी जैन, प्रतिभा डांगी, डॉ श्वेता राठोड ने किया | आभार प्रदर्शन महामंत्री सुनीता चोरडिया और मंत्री सुनीता बोहरा ने किया |
आरंभ परिवार, करियर, धर्म, स्वयं