पुणे, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में रहने वाले राजस्थानियों के लिए आगामी 30 मार्च का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। शहर के इतिहास में पहली बार संपूर्ण राजस्थानी समाज (36 कौम) एक साथ मिलकर ‘राजस्थान स्थापना दिवस’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने और इसे सफल बनाने के लिए शनिवार, 7 मार्च को दोपहर 3:00 बजे सॅलीस्बरी पार्क स्थित ‘महावीर प्रतिष्ठान’ में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया है।
प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष बैठक में कार्यक्रम की योजना और प्रबंधन पर चर्चा करने के लिए ‘मैं भारत हूं फाउंडेशन’ के अध्यक्ष श्री बिजयजी जैन (मुंबई), कोषाध्यक्ष श्रीमती नीशाजी लढ्ढा (कोलकाता) सहित संस्था के शीर्ष पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह सभा आयोजन को यथार्थ रूप देने और पुणे के राजस्थानी प्रवासियों की एकजुटता को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगी।
36 कौम की एकता का प्रतीक
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप है। सभा में माहेश्वरी, जैन, अग्रवाल, सिरवी, चौधरी, राजपूत, खंडेलवाल, गुर्जर, चारण, दधीच, विश्वकर्मा जांगिड सहित राजस्थानी समाज के सभी वर्गों और संस्थाओं के मान्यवर प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति ने पुणे के समस्त पत्रकार बंधुओं और समाजसेवियों से आग्रह किया है कि वे शनिवार की बैठक में उपस्थित रहकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करें और इस ‘सांस्कृतिक महाकुंभ’ के प्रचार-प्रसार में सहयोग कर राजस्थानी एकता का परचम लहराने के साक्षी बनें।
रमेश ओसवाल, पुणे
कोर कमिटी (प्रचार प्रसार)