कोठारी चैरिटेबल ट्रस्ट में कैंसर कीमोथेरेपी अब नाम मात्र शुल्क पर उपलब्ध !

 

पुणे के वड़गांव शेरी स्थित कोठारी चैरिटेबल ट्रस्ट में अब डायलिसिस के साथ-साथ कैंसर कीमोथेरेपी की सुविधा भी निरंतर प्रदान की जा रही है। यह ट्रस्ट, निमोनैड वड़गांव शेरी पुणे के सहयोग से, कैंसर के बढ़ते मामलों और इसके इलाज के भारी आर्थिक बोझ को देखते हुए, सिर्फ नाम मात्र की राशि में डॉक्टरों की निगरानी में यह महत्वपूर्ण उपचार उपलब्ध करा रहा है।

आजकल कैंसर एक गंभीर बीमारी के रूप में सामने आ रही है, जिसका इलाज अक्सर बहुत महंगा होता है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को काफी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, कोठारी चैरिटेबल ट्रस्ट और निमोमैड ने मिलकर यह पहल की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी का किफायती इलाज प्राप्त कर सकें। ट्रस्ट का दावा है कि यहां उपचार कराकर कई लोगों को कैंसर से ठीक होने का लाभ मिला है।

ट्रस्ट का मानना है कि जब किसी परिवार में कैंसर का निदान होता है तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। हालांकि, आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में अब कैंसर के इलाज में काफी प्रगति हुई है, जिससे इस बीमारी के ठीक होने की संभावना काफी बढ़ गई है। बस इसके लिए सही समय पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

यह सेवा प्रफुल्ल कोठारी और राहुल चोरडिया (98238 55758) के प्रयासों से संभव हो पाई है, जो इस पहल के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं।

Leave a Comment