फ्रीज – सुविधा या बीमारियों का घर?

आजकल, फ्रीज लगभग हर घर की जरूरत बन गया है, और हम अक्सर यह मानकर चलते हैं कि यह हमारे भोजन को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखता है। हालांकि, यह धारणा पूरी तरह से सही नहीं हो सकती है। वास्तव में, फ्रीज को “ताजी वस्तु को बासी करके खाने की मशीन” हैं।

* फ्रीज की आम धारणा –

आजकल फ्रीज हर घर की जरूरत बन गया है। हम मानते हैं कि यह ताजी चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है।

* वास्तविक प्रभाव –

लेकिन, फ्रीज को “ताजी वस्तु को बासी करके खाने की मशीन” भी कहा जा सकता है। इसमें रखने से चीजें केवल दिखने में ताजी रहती हैं, उनकी गुणवत्ता कम हो जाती है।

* पोषक तत्वों का नुकसान –

फ्रीज में अत्यधिक कम तापमान होता है। यह अत्यधिक ठंडक वनस्पति की पोषक शक्ति को नष्ट कर देती है। ताजी चीजों में मौजूद विटामिन और खनिज फ्रीज के ठंडे वातावरण में कम होने लगते हैं।

* स्वास्थ्य पर असर –

पोषक तत्वों से रहित भोजन का सेवन हमारे शरीर को कमजोर कर सकता है और बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में फ्रीज हमारी इज्जत का प्रतीक कम और रोगों का घर ज्यादा लगता है।

इन घरों का भी आदर्श ले –

आज के जमाने में भी ऐसे बहुत सारे घर है, जो अपने स्वास्थ्य की परवाह करते हैं, तभी तो अपने घर में फ्रिज का उपयोग नहीं करते और हमेशा ताजी फल, सब्जियां खाते हैं। हमने ऐसे घरों का आदर्श जरूर लेना चाहिए।

* क्या करें ?

अगली बार जब आप कुछ खरीदें, तो उसे फ्रीज में रखने से पहले सोचें। अपनी सेहत के लिए, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ताजा सामान खरीदना और उसे तुरंत उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

Leave a Comment