देहदान की अमर मिसाल – आशादेवी जैन परिवार का सम्मान !

श्रीमती आशादेवी जैन के देहदान करने वाले परिजनों का प्रभारी मंत्री ने सम्मान कर एक नई मिसाल कायम की !

बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, जिला कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार की उपस्थिति में देहदान करनेवाले वाले परिवारों को सम्मानित किया।

94 वर्षीय स्वर्गीय आशादेवी तेजराजजी जैन का देहवासन 13 अक्टूबर 2025 को हो गया था जिसे लेकर परिवार की सहमति से पार्थिव शरीर का मेडिकल छात्रा की रिसर्च हेतु देहदान किया गया एवं नेत्रदान आई बैंक इंदौर भेजी । उनके इस सराहनी कार्य के लिए उनके पौत्र ललित जैन और पौत्रवधू रीना जैन को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
बड़े पौत्र महावीर बांठिया , पुणे ने बताया कि देहदाता के पार्थिव शरीर छात्रों की मेडिकल की पढ़ाई एवं रिसर्च करने हेतु नंदकुमार सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खंडवा भेजा गया।

हमारा उद्देश्य प्रशंसा पत्र और सम्मान पाना नहीं है केवल देहदान के लिए लोगों में जागरूकता लाना प्रथम लक्ष्य है। हां यह जरूर है इस तरह से सम्मानित होने पर लोगों में देहदान और नेत्रदान के लिए जागरुकता आएगी और हमारा मुख्य लक्ष्य भी यही है। देहदान करने वालो के करने वाले परिजनों ने आमजन से अपील की है कि —देहदान करें, और और जरूरतमंद का जीवन बचाएं, और अपने मृत परिजनों का नाम अमर करें, और उन्हें जीवित व्यक्ति में अपने आसपास ही पाए।

 

Leave a Comment