आध्यात्मिक चातुर्मास में साकला परिवार का योगदान, आदर्श माता प्रमिलाबाई साकला सम्मानित !

आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण, पुणे, आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ द्वारा आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए साकला परिवार को सम्मानित किया गया। इस चातुर्मास के दौरान गौतम प्रसादी का आयोजन आदर्श माता श्रद्धेय प्रमिलाबाई नौपदलालजी साकला की आज्ञा से उद्योजक राजेशजी और ऋषभजी साकला परिवार ने किया है।

इस अवसर पर, आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ का विश्वस्त मंडल आदर्श माता प्रमिलाबाई नौपदलालजी साकला का सम्मान करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। श्री संघ के अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी ने शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर बाई का सम्मान किया।

इस सम्मान समारोह में प्रसिद्ध उद्योजक और गणेश भक्त राजेशजी साकला, सूर्यकांतजी मुथीयान, नेनसुखजी मांडोत, जवाहरजी मुथा, विजयजी गांधी, धनराजजी छाजेड और मोतीलालजी चोरडिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साकला परिवार के इस आध्यात्मिक योगदान की सभी ने सराहना की।

Leave a Comment