नई दिल्ली में ‘इंडिया@2047 लीडरशिप,
इनोवेशन एंड ग्लोबल पावर समिट 2026′
में प्रदान किया गया पुरस्कार
पुणे: सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया को ‘ग्लोबल विजनरी एजुकेशनिस्ट, पैट्रियॉटिक एंड कम्पैशनेट लीडर’ के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित आईआईटी दिल्ली के रिसर्च और इनोवेशन पार्क के सभागार में हाल ही में आयोजित ‘इंडिया@2047 लीडरशिप, इनोवेशन और ग्लोबल पावर समिट 2026’ में सांसद एवं संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अंडर-सेक्रेटरी-जनरल डॉ. शशि थरूर के हाथों उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
