ऑनलाइन सम्मेलन जिससे घर बैठे रिश्तों की तलाश अब हुई आसान !
पुणे, 19 जुलाई, रविवार का दिन जैन समाज के लिए एक विशेष उपलब्धि लेकर आया, जब जैन वधू वर परिचय संस्था की नई वेबसाइट का उद्घाटन एवं सर्व जैन पंथीय ऑनलाइन परिचय सम्मेलन श्री अनिल भाई वखारिया के कार्यालय में संपन्न हुआ। यह क्षण केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं थी, बल्कि चार दशकों की निष्ठा का परिचय था।
