महिलाएं समाज की शक्ति और सम्मान का प्रतीक : निर्मला माखीजा !

शिविर में 150 मरीज लाभान्वित,36 मोतियाबिंद,72 थाइरोइड जांच !

भायंदर :- महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। वे न केवल परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं की शक्ति और क्षमता को पहचानना और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

उपरोक्त विचार युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा जयश्रीदेवी परमार (सेवाड़ी) के जन्मदिन पर व हेसला थॉमस गोम्स की स्मृति में भायंदर(वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन, नेत्र,थायरॉइड व दांतों की जांच शिविर में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज की संस्थापिका निर्मला माखीजा ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। वे शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, नेता, कलाकार और व्यवसायी के रूप में समाज में योगदान देती हैं। महिलाओं की भूमिका न केवल परिवार में बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एसीपी ममता डिसूजा,निर्मला माखीजा,सीस प्रिया खंडेलवाल, डॉ राखी अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया, सुनीता भोईर,नीलम ढवण, गुड शैपर्ड स्कूल की पिंकी सतसंगी,शेरॉन सलढाना, नंदा जानी आदि को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आयोजित शिविर में 150 के आसपास लोगो ने लाभ लिया।36 मोतियाबिंद आपरेशन,72 लोगों की थाइरोइड जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन अग्रवाल फाउंडेशन के महासचिव विजय फतेपुरिया, रेलवे समिति के कमलेश शाह,भवन निर्माता संदीप गोम्स ने किया।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने सभी का स्वागत किया।शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तुरीहॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।फोरम के राहुल यादव ने बताया कि आगामी शिविर 3 अप्रेल को होगा।

 

Leave a Comment