निगडी , पुणे, माता श्रीमती फुंदाबाई एवं पिताश्री श्रीमान नेमीचंदजी तातेड के स्म्रुति में भव्य रक्तदान शिबीर का आयोजन तातेड परिवारके औरसे निगडी में किया गया! अशोकजी तातेड परिवार गत २३ वर्षसे लगातार अपने माता पिताके स्म्रुति में रक्तदान शिबीर का लगातार आयोजन करता आया है!
इस समारोह मे २१६ रक्तदाताओंने रक्तदान किया ! और गत वर्षतक ४०५९ बॉटल का रक्तदान रक्तदाताओंने किया था! हर रक्तदाता को आकर्षक भेंट वस्तु इस परिवार द्वारा प्रदान की जाती है! रक्तदान पुर्व गुरुआनंद प्रार्थना मंडल के औरसे सजोड सामुदायिक प्रार्थना यहॉं की जाती है! इसके अलावा तातेड परिवार के औरसे वर्षमे दो बार संत तुकाराम महाराज के पालखी का स्वागत कर वारकरी माता- पिता को भोजन एवं रुकनेकी व्यवस्था गत अनेक वर्षोसे की जाती है ! महाशिवरात्रि के अवसरपर महादेव मंदीर परिसरमे फरियाली का वितरण भाविकोंको किया जाता है! इस अखंडीत मानव सेवाका औचित्य सामने रखकर आयोजक श्री अशोकजी तातेड को सुभाषजी ललवाणी परिवारके औरसे “ सेवाधारी -पुजारी” इस उपाधीसे नवाजा गया!
शाल और माल्यार्पण से सन्मानीत किया गया ! सन्मान समारोह में पुनाके प्रसिध्द उद्योजक श्री अशोकजी लोढा एवं सुजीत जी लोढा , ज्यूपिटर हॉस्पिटल की डॉ. अंजली महादुले एवं समाजके गणमान्य उपस्थित थे! रक्तदान शिबीरका उद् घाटन डॉ. अंजली महादुले जी के करकमलों द्वारा हुआ ! इस अवसरपर प्रमुख अतिंथी थे ज्येष्ठ समाज सेवी सुभाषजी ललवाणी, पुनाके प्रसिध्द उद्योजक श्री अशोकजी लोढा, प्रा. शारदा जी चोरडीया, दर्शना जी तातेड ! समारोह का सुंदरसा आयोजन सौ सुरेखाजी, सागर जी एवं एकता जी तातेड ने किया!
इस अवसरपर गुरु आनंद प्रार्थना मंडल, आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ एवं चंदनबाला महिला मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे! अपने प्रस्तावना में सुभाषजी ललवाणी ने तातेड परिवारकी सराहना कर उन्हें इन मानवता के अखंडीत कार्य के लिए धन्यवाद दिये !
उद्घाटन के अपने मनोगत में डॉ. अंजली महादुले ने अच्छे एवं तंदुरुस्त स्वास्थ्य के लिए महत्वपुर्ण सुजाव देकर नियमित रुपसे पालना का एहलान किया! सौ शारदाजी चोरडीया ने अतिथीयोंका परिचय कर अपना मनोगत प्रकट किया