पुणे, साधना सदन महावीर प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में, ‘साधना सदन संघ’ के चातुर्मास के दौरान अभय लुणावत क्रिएशन को प्रतिष्ठित ‘कला क्षेत्रम पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें विशेष रूप से जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए डिज़ाइन और प्रिंटिंग के क्षेत्र में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान जिनशासन प्रभाविका चैतन्यश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के निश्रा में प्रदान किया गया। उनके द्वारा किए गए डिज़ाइन और प्रिंटिंग कार्य ने धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर महावीर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री विजयकांतजी कोठारी, कार्याध्यक्ष श्री विजयजी भंडारी, सक्रेटरी श्री आदेशजी खिवंसरा, श्री वालचंदजी संचेती, श्री विजयजी धोका, श्री शशिकांतजी सुराणा, श्री अरुणजी शिंगवी, श्री शेवंतीलालजी लुंकड, श्री नितीनजी ओस्तवाल, श्री अनिलजी गेलडा, श्री देवेंद्रजी मुथा आदि कार्यकारिणी सदस्य
और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने अभय लुणावत क्रिएशन को बधाई दी। यह पुरस्कार जैन समाज के उन सभी कलाकारों और उद्यमियों के लिए एक प्रेरणा है, जो अपनी कला और कौशल का उपयोग धर्म की सेवा में करते हैं।