जेबीएन पुणे चैप्टर में डॉ पंकज जी जैन का ‘छोटी सोच से छुट्टी – टाइम टू थिंक बिग एंड बोल्ड’ के सेशन ने जीते सबके दिल !

11 करोड़ 60 लाख के व्यवसाय का हुआ आदान प्रदान !

पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में होटल शेरेटन में आज सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित की गई थी। आज के मीटिंग में में 11 करोड़ 60 लाख का कारोबार जेबीएन के साथियों को दिया गया।

जीतो अपेक्स मेंटरशिप कन्वेनर एवं ब्ल्यू ओशन के फाउंडर डॉ. पंकजजी जैन का सेशन शानदार हुआ। ‘छोटी सोच से छुट्टी – टाइम टू थिंक बिग एंड बोल्ड’ इस सेशन में आर्थिक सशक्तिकरण और व्यापार नेटवर्क को बढ़ावा देकर अपने आप पर विश्वास रखकर व्यवसाय में सफलता कैसे हासिल करें इसके नुस्खे बताए गए। टेस्ट एंड टेस्टी शॉप के तृप्ति नहार का बिजनेस प्रेजेंटेशन बहुत ही उत्कृष्ट था।

Leave a Comment